भाजपा नेता तजविंदर सिंह को गिरफ्तार किया जाए, कड़ी कार्रवाई की जाए: ताहिर अंजुम

रामपुर – जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ताहिर अंजुम ने भाजपा के पूर्व विधायक तजविंदर सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ताहिर अंजुम ने कहा कि राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा नेता इस कदर बौखला गए हैं कि शिष्टाचार और संविधान की मान मर्यादा को ताक पर रख रहे हैं।

ताहिर अंजुम ने आरोप लगाया कि तजविंदर सिंह ने खुले आम विपक्ष के नेता को धमकी देते हुए कहा है, “तेरा अंजाम भी वही होगा, जो तेरी दादी का हुआ,” जो कि जान से मारने की धमकी है। अंजुम ने कहा कि दिल्ली पुलिस, जो गृह मंत्री के अधीन है, इस गंभीर मामले पर अब तक चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने इसे भाजपा की अराजक सोच और उनकी योजनाओं की कलई खोलने वाला बताया।

ताहिर अंजुम ने मांग की कि तजविंदर सिंह को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगी। उन्होंने सवाल उठाया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता को सरेआम धमकियाँ देने के बाद आम जनता की सुरक्षा कौन सुनिश्चित करेगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.