भाजपा नेता अमीरचंद मेहता ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में फर्श निर्माण किया शुरू

  • रिपोर्ट: परविंदर सिंह 

ऐलनाबाद: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमीरचंद मेहता ने आज स्थानीय ममेरा रोड पर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में इंटरलॉकिंग टाइलों से फर्श निर्माण कार्य शुरू करवाया। उनके साथ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नरेश कटारिया, जिला मीडिया प्रभारी सुभाष चौहान, मंडल अध्यक्ष शमिंद्र कम्बोज, महामंत्री राजीव वधवा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रवि लढ़ा भी उपस्थित थे। इससे पूर्व उन्होंने वर्ष 1977 में विद्यालय की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ऐलनाबाद के तत्कालीन सरपंच स्व. हनुमान दास लढ़ा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। उनके विद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य कृष्ण कुमार खीचड़ व उनके स्टाफ सदस्यों ने अमीरचंद मेहता व उनके साथियों का स्वागत किया। मेहता ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें शिक्षा को लेकर बहुत गंभीर है। सरकार शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए देश प्रदेश की भाजपा सरकारो की ओर से हर संभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गत नवम्बर माह में उन्होंने इस विद्यालय का दौरा किया था। उन्हें प्राचार्य कृष्ण कुमार खीचड़ में विद्यालय की वस्तु स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए कुछ निर्माण कार्य करवाने की मांग की थी। उन्होंने उनकी मांग पर तुरंत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व उच्चाधिकारियों से बात कर इन निर्माण कार्य को मंजूरी दिलवाई। इसी के तहत आज विद्यालय परिसर में करीब साढ़े चार लाख रुपयों की लागत से इंटरलॉकिंग टाइलों से फर्श का निर्माण कार्य शुरू हुआ है जिससे यहां बरसात के दिनों में कीचड़ नहीं होगा और छात्रों को पढ़ाई के लिए साफ-सुथरा माहौल मिल सकेगा। उन्होंने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में बुलंदियों पर ले जाने के लिए प्राचार्य कृष्ण कुमार खीचड़ व उनके सहयोगी स्टाफ सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार खीचड़ में मेहता को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए यहां मौजूद सुविधाओं को गिनाते हुए भाजपा सरकार का आभार जताया। उन्होंने अमीर चंद मेहता से यहां के शेष पड़े विकास कार्यों को भी जल्द पूरा करवाने की अपील की। इस अवसर पर विद्यालय प्रवक्ता बलराज बराड़, गुरमीत सिंह, रायसिंह चोटिया, राकेश कुमार ढुंढाड़ा, सुरेश शर्मा, राजेश स्वामी व विजय भटनागर सहित विद्यालय स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.