भाजपा जिला अध्यक्ष ने अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया नमन

रामपुर. संविधान दिवस पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल एवं जिलाध्यक्ष हंसराज “पप्पू” के नेतृत्व में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन एवं याद किया गया। उक्त अवसर पर राजेश सिंघल ने कहा कि 26 नवंबर 1949 का दिन स्वतंत्र भारत के इतिहास का बड़ा ऐतिहासिक दिन था। इसी दिन संविधान बनकर पूरा हुआ और उसे अपनाया गया। इसी दिन की याद में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू ने कहा कि 26 नवंबर का दिन भारत में संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसी दिन राष्ट्रीय कानून दिवस भी होता है। हर भारतीय नागरिक के लिए नवंबर का दिन बेहद खास है और गौरवान्वित महसूस करने वाला है। यही वह दिन है जब वो किताब बनकर तैयार हुई थी जिसने हमें आजादी व समानता के साथ जीने का अधिकार दिया हुआ है। 26 नवंबर, 1949 को ही देश की संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। संविधान बनकर तैयार हुआ और देश को समर्पित किया गया।
यह संविधान ही है जो हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है। जहां संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं, वहीं इसमें दिए मौलिक कर्तव्य में हमें हमारी जिम्मेदारियां भी याद दिलाते हैं। उक्त अवसर पर शकुंतला लोधी,महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनीता सिंह सैनी,प्रभात अग्रवाल,, अजीत गौतम,प्रमोद आहूजा,अवधेश शर्मा, देवेश गुप्ता,सुनीता सिंह, आशु गुप्ता आदि उपस्थित थे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.