Birthday Special: ससुर को सत्ता से बेदखल कर पहली बार बने थे सीएम, 28 साल की उम्र में एन. चंद्रबाबू नायडू ने पहली बार जीता था चुनाव

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में आठ साल, आठ महीने और 13 दिन तक एन. चंद्रबाबू नायडू का कार्यकाल

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू का आज पूरे 72 साल के हो गए है। आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद सीमांध्र के पहले मुख्यमंत्री बने नायडू तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष भी हैं। चंद्रबाबू नायडू ने कांग्रेस के कैबिनेट में सबसे कम उम्र के नेता थे। नायडू ने 2004 के बाद से सबसे लंबे कार्यकाल के लिए विपक्ष नेता के रूप में भी कार्य किया है।

जीवन परिचय
चंद्रबाबू नायडू का जन्म 20 अप्रैल 1950 को आंध्र प्रदेश के चित्तौर जिले के नारावारिपल्ली में हुआ था। चंद्रबाबू नायडू के पिता का नाम एन. खारजुरा नायडू था औऱ मां का नाम अम्मानम्मा था। उनकी दो छोटी बहनें और एक छोटा भाई है |

शिक्षा
चंद्रबाबू नायडू की शुरुआती स्कूली शिक्षा चंद्रागिरी और सेशापुरम में हुईं। इसके बाद उन्होंने तिरुपति के एसवीआर्ट्स कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन किया।

व्यक्तिगत जीवन
चंद्रबाबू नायडू ने नारा भुवनेश्वरी से शादी की थी। इनका एक बेटी भी है जिसका नाम नारा लोकेश है।

राजनीतिक करियर
1978 में उन्होंने चित्तूर सीट से विधानसभा का पहला चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 28 साल की उम्र में वे केवल विधायक ही नहीं बने बल्कि कैबिनेट में सबसे युवा मंत्री भी बने। आंध्र के इस उभरते सितारे को तकनीकी एजुकेशन और सिनेमोटोग्राफी पोर्टफोलियो भी मिला।
चंद्रबाबू नायडू 1 सितंबर 1995 में एनटीआर को सत्ता से बेदखल कर पहली बार आंध्र के सीएम बने थे। नायडू के नेतृत्व में टीडीपी ने 2014 के लोकसभा चुनावों में 175 सीटों में से 102 सीटें जीती। नायडू की अगुआई वाली टीडीपी 1999 के आम चुनावों के दौरान आंध्र प्रदेश में जीत हासिल की। पार्टी ने 294 सीटों में से 185 सीटों के साथ बहुमत हासिल की, जिससे भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए गठबंधन सरकार में यह दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.