ऐलनाबाद, 30 मई (डॉ एम पी भार्गव): भार्गव क्रिकेट एसोसिएशन प्लेयर्स संस्था द्वारा एफ.सी. सोंधी क्रिकेट ग्राउंड, मकसूदां जालंधर में आयोजित आठ दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला का आज भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता के आठवें दिन फाइनल मुकाबला युवा टीम फगवाड़ा फ्रेंड्स और रिबल राइडर्स होशियारपुर के बीच खेला गया।
विनोद भार्गव कपूरथला ने बताया कि रिबल राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कपिल और अक्षय के शानदार अर्धशतकों की बदौलत विपक्षी टीम को 220 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फगवाड़ा फ्रेंड्स टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। रिबल राइडर्स के धुआंधार बल्लेबाज अक्षय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 3 विकेट लिए तथा 43 गेंदों में 73 रन बनाकर “मैन ऑफ द मैच” का खिताब अपने नाम किया और अपनी टीम रिबल राइडर्स होशियारपुर को विजय दिलाई।

अध्यक्ष जितेंद्र परियाल ने बताया कि सम्पूर्ण भार्गव समाज के सहयोग से फाइनल विजेता टीम रिबल राइडर्स होशियारपुर को चांदी का कप एवं ₹51,000 नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। चेयरमैन कपिल गौड़ ने बताया कि आठ दिवसीय प्रतियोगिता में फगवाड़ा के खिलाड़ी अंकित रावल ने 350 रन बनाए तथा पूरी श्रृंखला में 6 विकेट लेकर “मैन ऑफ द सीरीज” का खिताब और पल्सर मोटरसाइकिल अपने नाम की।
मीडिया प्रभारी गौतम भार्गव ने बताया कि फाइनल मुकाबला खेलने वाली दोनों टीमों को सोने का सिक्का भी भेंट किया गया। इस दौरान शहर की कई राजनीतिक एवं धार्मिक हस्तियों ने पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

अखिल भारतीय भृगुवंशी भार्गव समाज धर्मशाला पुष्कर राजस्थान के अध्यक्ष धर्मेंद्र भार्गव निमोद ने बीकैप (BCAP) संस्था की सराहना करते हुए कहा कि क्रिकेट टूर्नामेंट भाईचारे को बढ़ावा देता हैं तथा युवाओं में जोश और उत्साह पैदा करता हैं। उन्होंने आयोजनकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि चाय, नाश्ता, भोजन और बैठने की शानदार व्यवस्था की गई थी।
इसके लिए सभी का बहुत बहुत धन्यवाद।
उन्होंने कहा कि उन्हें जो मान-सम्मान मिला, उसे वे कभी नहीं भूल सकते।
आयोजनकर्ताओं एवं दोनों टीमों को भृगुवंशी धर्मशाला पुष्कर आने का निमंत्रण देते हुए धर्मेंद्र भार्गव निमोद ने “मैन ऑफ द मैच” रहे अक्षय भार्गव के उज्जवल भविष्य कि कामना करते हुए ₹1100 का पुरस्कार भी प्रदान किया।
भार्गव ने कहा पढ़ाई के साथ साथ खैलना बहुत ज़रूरी है। इस अवसर पर अध्यक्ष जितेंद्र परियाल, महामंत्री सतीश जौल, चेयरमैन बंटी गौड़, रमन शांडिल्य, बबलू रावल, सोनू डकारी, जगमोहन बिट्टू, विनोद भार्गव,जुगल किशोर वेद्धप्रकाश विकास , प्रशांत, सन्नी जौल, देशराज, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद भार्गव, रेफरी दुलीचंद, महेश गौड़, वेद प्रकाश, विजय, कोषाध्यक्ष मनीष गोंसल, रवि गौड़,Op शास्त्री मुरारीलाल भार्गव धर्मेंद्र भार्गव निमोद सहित सैकड़ों समाज बंधु उपस्थित रहे।
