भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद के भोजपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 30 मार्च 2026 को मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था, जिसमें आरोपी पर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप था।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 1 अप्रैल को चेकिंग के दौरान बंटी सिंह को गिरफ्तार किया। उसके पास से 32 बोर की अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वेतन विवाद के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाते हुए आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.