भारतीय किसान मजदूर मोर्चा का तहसील परिसर में धरना, एसडीएम के आश्वासन पर स्थगित

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज भारतीय किसान मजदूर मोर्चा के तत्वावधान में 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सुबह 10 बजे तहसील परिसर में धरना शुरू किया गया। धरने की अध्यक्षता प्रिंसिपल रामदत्त शर्मा ने की, जबकि संचालन तिलक राज अधाना ने किया। धरना स्थल पर सैकड़ों लोगों के साथ मातृशक्ति की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

धरने को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से मोर्चा अध्यक्ष डॉ. बबली गुर्जर, सतेंद्र शर्मा, नीरज प्रजापति, कालू चेयरमैन, राहुल प्रधान, सभासद गुलाब सिंह, सुरेश शर्मा, चमन सिंह, बीर सिंह, राज वर्मा एडवोकेट और धीरज शर्मा शामिल रहे।

मोर्चा अध्यक्ष डॉ. बबली गुर्जर ने बताया कि माननीय सांसद Rajkumar Sangwan से फोन पर वार्ता हुई। इसके बाद लगभग तीन बजे Modinagar के एसडीएम धरना स्थल पर पहुंचे और मोर्चा पदाधिकारियों के साथ पांचों मांगों पर चर्चा की।

दाखिल-खारिज के मुद्दे पर एसडीएम ने संबंधित फाइल मंगाकर विस्तृत जानकारी लेने के लिए 15 दिन का समय मांगा। सीकरी और तिबड़ा फाटक के संबंध में बताया गया कि सुबह सांसद राजकुमार सांगवान ने रेलवे टीम बुलाकर सर्वे करा दिया है। वहीं एसीपी मोदीनगर ने दोनों फाटकों पर 1 मार्च से दो-दो सिपाहियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं।

सांसद राजकुमार सांगवान ने फोन पर जानकारी दी कि देहात क्षेत्र की जर्जर सड़कों पर अगले एक महीने के भीतर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने मोदीनगर में जल्द ट्रॉमा सेंटर स्थापित कराने का आश्वासन भी दिया।

महामाया मंदिर में 25 करोड़ रुपये व्यय तथा मेले की व्यवस्थाओं को लेकर 28 फरवरी, शनिवार को दोपहर 12 बजे एसडीएम द्वारा महामाया भवन में बैठक बुलाई गई है, जिसमें संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे।

एसडीएम के आश्वासन के बाद मोर्चा ने धरना स्थगित करने की घोषणा कर दी।

धरने में देव पंडित, बलबीर भड़ाना, नवीन जैन, पिंकल गुर्जर, जयप्रकाश शर्मा, धर्मबीर आरटीओ, मोनू प्रधान, राहुल वाल्मीकि, अमित गुर्जर, कमलेश देवी, सुनीता, राजबाला, सुमन देवी, ललिता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.