बरेली: 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुई प्रधानाध्यापिका, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

बरेली। बरेली जिले में एंटी करप्शन टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई बुधवार दोपहर बिथरी चैनपुर क्षेत्र के म्यूडी खुर्द स्थित प्राथमिक विद्यालय में हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

राजानगर कॉलोनी निवासी ठेकेदार राजकुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रधानाध्यापिका सरिता वर्मा निर्माण कार्य कराने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रही हैं। शिकायत की पुष्टि के लिए एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और निर्धारित समय पर नकदी लेते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

कार्रवाई का नेतृत्व टीम प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल ने किया। टीम ने मौके से पूरी राशि बरामद कर ली और प्रधानाध्यापिका को गिरफ्तार कर कोतवाली थाने ले जाया गया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.