नंगे पाँव बांटे प्रभु श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अक्षत व पत्रक

सिकंदराबाद- रामभक्त अरुण प्रजापति ने बताया कि सोमवार को नम्बर एक स्कूल के पास खत्रीवाड़ा में अयोध्या से आये अक्षत और पत्रक साथ में अयोध्या मन्दिर का चित्र घर घर जाकर राम भक्तों को वितरित किये गये। साथ ही यह भी कहा कि इस बार 22 जनवरी को दीपावली की तरह से ही घर-घर दीपक जलाये और मिठाई बांटकर खुशियाँ मनाएं।यह अवसर बड़े भाग्यशाली वालों को मिला है, हम भी उन्हीं भाग्यशालियो में हैं जिनको यह शुभ दिन देखने का शुभ अवसर मिल रहा है। इस अवसर पर मोहन सैनी,अरुण प्रजापति,गौरव भाटिया,विशाल सैनी,अमित निर्वाण, पुष्पेन्द्र मावी,यशवीर ठाकुर आदि रामभक्त उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.