बदायूं की फेमस हत्याकांड का खुलासा, गांव वाले नहीं बल्कि मृतक के मौसी औऱ मौसा ने रची थी साज़िस

बदायूं से इतंजार हुसैन की रिपोर्ट।
यूपी के बदायूं के एक लड़के को अपनी ही मौसेरी बहन से प्यार करना इतना भारी पड़ा कि इसकी कीमत उसे जान देकर चुकानी पड़ी। अपनी प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को उसके ही अपने मौसी और मौसा ने गला दबाकर हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक मृतक अपनी मौसेरी बहन से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। चुपके से मिलने पहुंचे प्रेमी को लड़की के भाई ने देख लिया और गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। लाश को गांव के बाहर फेक दिया।
पहले तो इस हत्या का आरोप गांव के लोगों पर ही लगाया गया था लेकिन बाद में छानबीन में जो खुलासा हुआ उसे जानकर लोगों के पैरो तले जमीन खिसक गई। खुलासे में पता चला कि हत्यारा कोई और नही बल्कि के मृतक के मौसी- मौसा और उसके नाबालिग भाई ही है। फिलहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल मामला जरीफनगर थाना इलाके का है जहां 4 अक्टूबर को मिली लाश की पहचान अलीगढ़ जनपद के दादो निवासी टिंकू के रूप में हुई। मृतक के भाई अनोखेलाल ने गांव के ही कुछ लोगो के खिलाफ हत्या का मुकद्दमा दर्ज कराया था। लेकिन पुलिसिया जांच में सामने आया कि संभल जनपद के जुनावाई थाना के कैलोथा निवासी गजराम की पुत्री से टिंकू प्यार करता था। दोनो मौसेरे भाई बहन थे। अक्सर टिंकू उससे मिलने आता था। 3 अक्टूबर को गाजराम की लड़की ने टिंकू को मिलने बुला लिया। जब वह चारपाई पर लेटा था तो लड़की के भाई ने देख लिया और अपने पिता गजराम और अपनी मां गुड़िया को बुला लाया। दोनो ने गमछे से टिंकू का गला घोट कर हत्या कर दी। गजराम और उसका लड़का शव को बाइक पर रख कर गांव के बाहर फेंक आए।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.