आम आदमी पार्टी के सिपाही डरने वाले नहीं, संजय सिंह की लड़ाई पार्टी जारी रखेगी – ज़िला अध्यक्ष भूदेव सिंह

ईडी भाजपा के दबाव में काम कर रही है,संजय सिंह को गिरफ्तार करने से पहले सम्मन तक नहीं भेजा गया -जिला अध्यक्ष भूदेव सिंह

बदायूं से इंतजार हुसैन की रिपोर्ट।
बदायूं के आप के जिला अध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी के उ.प्र. प्रभारी सांसद संजय सिंह की ED द्वारा गिरफ्तारी से आम जनमानस में भारी रोष है यह कार्रवाई, मोदी-अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ इंडिया की मजबूत आवाज संजय सिंह कि आवाज को दबाने की साजिश है। संजय सिंह की गिरफ्तारी से नाराज कार्यकर्ताओं ने पिछले दिनों में यूपी सहित पूरे देश भर में विरोध प्रदर्शन किया।

ज़िला अध्यक्ष भूदेव सिंह ने प्रेसवार्ता कर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा 2024 में मोदी इंडिया गठबंधन से चुनाव हार रहे हैं इसी बौखलाहट में इंडिया की मजबूत आवाज संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है

जिला अध्यक्ष ने कहा कि फर्जी शराब घोटाले के मुख्य अभियुक्तों ने 14 बार ईडी को बयान दिए लेकिन उन बयानों में कभी संजय सिंह का नाम नही लिया. सांसद संजय सिंह कोई अंजान व्यक्ति नहीं है क्या अभियुक्त को इतनी बार बयान देते हुए सांसद संजय सिंह का नाम याद नही आया ? अचानक से ईडी द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. अभियुक्त से सांसद संजय सिंह के खिलाफ बयान दिलवाया गया। महीने भर के अंदर अभियुक्त को जमानत मिल गई और ईडी ने उसकी जमानत का कोई विरोध नहीं किया.जमानत के कुछ दिन बाद ही उसको सरकारी गवाह बना दिया गया. 12 घंटे ईडी की रेड चली जिसमे सांसद संजय सिंह के घर का कोना कोना छान मारा फिर भी कुछ नहीं मिला इसके बावजूद गिरफ्तार किया।
ईडी भाजपा के दबाव में काम कर रही है इस लिए सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार करने से पहले सम्मन तक नही भेजा. संजय सिंह लगातार मोदी अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ते रहे है और उन्होंने अडानी के घोटालों के साक्ष्य ईडी के सामने प्रस्तुत करे लेकिन ईडी ने अडानी के खिलाफ कार्यवाही न करते हुए मोदी के दबाव में आकर संजय सिंह को ही गिरफ्तार करवा दिया।
उन्होंने कहा कि संजय सिंह ने मणिपुर हिंसा में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने जैसे जघन्य अपराध के खिलाफ सदन में आवाज उठाई तो उन्हे राज्य सभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया और आज तक वो निलंबित है.सांसद संजय सिंह लगातार दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, अल्पसंख्यको व समाज के कमज़ोर वर्गो की आवाज लगातार उठाते रहे है और सरकार से सवाल पूछते रहे है. संजय सिंह ने समय समय पर किसानों के हितों की रक्षा के लिए , युवाओं के रोजगार के लिए , पुरानी पेंशन की बहाली के लिए महिलाओं की सुरक्षा के लिए देश में बढ़ती मॅहगाई के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाते रहे हैं।
जिला अध्यक्ष भूदेव सिंह ने कहा सांसद संजय सिंह के खिलाफ ये पूरा मामला फर्जी, बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है हम लोग इससे डरने वाले नही हैं.पूरा देश सांसद संजय सिंह के साथ खड़ा है मोदी की तानाशाही से डरने वाले नही हैं इस तानाशाही के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

About The Author

1 Comment
  1. https://juddsfcu.org/ says

    Honestly, coming across reliable content on investing is not easy nowadays.
    Happy I found this page. Very informative and objective.

Leave A Reply

Your email address will not be published.