बदायूं: यातायात माह के अंतर्गत ट्रैफिक एसआई ने दी हेलमेट पहनने की चेतावनी

बदायूं: यातायात जागरूकता अभियान के तहत ट्रैफिक एसआई नासिर हुसैन ने सड़क पर दो बाइक सवारों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने बाइक सवारों से कहा कि “हेलमेट को अपने हाथ में या बाइक के पीछे रखने के बजाय इसे पहनकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें।” एसआई नासिर हुसैन ने बताया कि वे केवल चालान काटने के लिए नहीं हैं, बल्कि सड़कों पर यात्रियों को यातायात के नियमों का सही ढंग से पालन करने के लिए जागरूक भी कर रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.