सेफ फ्यूचर अभियान के अंतर्गत बुधवार को 55 स्कूली वाहन चेक किए गए.

Budaun: प्रवर्तन कार्यवाही में 05 स्कूली वाहनों का मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने पर चालान की कार्रवाई की गई साथ ही 02 स्कूली वाहन सीज किये गय उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी अवनीश राय बदायूं के निर्देशानुसार 11 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक चलाए जा रहे से सेफ़ फ्यूचर अभियान के अंतर्गत बुधवार को परिवहन विभाग की टीमों द्वारा स्कूल परिसर में जाकर खड़े स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया गया तथा प्रवर्तन दलों द्वारा रोड पर 55 वाहन चेक किए गए जिसमें प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान एक एस.एस.पब्लिक स्कूल उझानी के वाहन को चेक किया गया.

चेक करने पर पाया गया कि वाहन एंबुलेंस में दर्ज है उसको मॉडिफाई करके स्कूल बस में उपयोग किया जा रहा था, वर्ष 2023 से वाहन की फिटनेस,परमिट,बीमा, पॉल्यूशन, सभी प्रपत्र अपूर्ण थे उसको परिवहन कार्यालय बदायूं में सीज़ किया गया, एआरटीओ हरिओम द्वारा बताया गया इसमें स्कूल प्रबंधकों की घोर लापरवाही प्रदर्शित हो रही है, स्कूल के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, एक अन्य स्कूली वाहन जो फिटनेस समाप्ति था उसको भी परिवहन कार्यालय में सीज़ किया गया.

इसके अतिरिक्त 05 ऐसे स्कूली वाहन पाए गए जो मानक के अनुरूप नहीं थे तथा एक निजी वाहन जिसका संचालन स्कूली बच्चों के परिवहन में किया जा रहा था जिनके विरुद्ध विभाग द्वारा चालान की कार्रवाई की गई.

परिवहन विभाग द्वारा फिटनेस समाप्त स्कूली वाहनों की रेड लिस्ट बनाई गई है जिसमें बाबा इंटरनेशनल स्कूल बिल्सी की 09 गाड़ियां, ब्लूमिंगडेल स्कूल की 04, टी टी कॉन्वेंट स्कूल की 04, अल हफीज एजुकेशन एकेडमी की 02, ए पी एस इंटरनेशनल स्कूल की 02, नेशनल पब्लिक स्कूल आलापुर की 02, आर वी इंटर कॉलेज वजीरगंज 02 के 02 वाहनों की फिटनेस समाप्त है विभाग द्वारा दो बार नोटिस प्रेषित होने के बावजूद भी उनके द्वारा वाहनों के फिटनेस नहीं कराई जा रही है सभी स्कूलों को के वाहनों का पंजीयन निलंबन एवं निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है साथ ही दो एंबुलेंस मेडिकल कॉलेज बदायूं पर बिना फिटनेस एवं बिना पंजीयन के संचालित पाई गई उनको परिवहन कार्यालय बदायूं में सीज़ किया गया.

स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, सभी स्कूल संचालकों से अनुरोध है कि अपने वाहनों के प्रपत्र पूर्ण रखें, समय से फिटनेस कराते रहे हैं,जिन वाहनों के परमिट एवं अन्य प्रपत्र अपूर्ण है वह जल्द से जल्द पूर्ण कराए.

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.