बदायूँ/रामपुर : राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीन दिवसीय युवा महोत्सव “उमंग” सम्पन्न, विजेताओं को किया गया सम्मानित

रामपुर। राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय युवा महोत्सव “उमंग” का शुक्रवार को पुरस्कृत वितरण एवं समापन समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम सदर कुमार गौरव, महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. जागृति मदान धींगड़ा तथा प्राध्यापकगणों द्वारा सरस्वती माँ की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

मुख्य अतिथि कुमार गौरव ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि जीवन में सत्य को अपनाना और उसे समाज के सामने रखने का साहस जरूरी है। असफलता और चुनौतियाँ जीवन का हिस्सा हैं, उनसे घबराने के बजाय निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित छात्र-छात्राएँ

एकल गायन प्रतियोगिता में स्वालेहा मिर्जा प्रथम, तरुणा जोगेश द्वितीय और वसीम तृतीय स्थान पर रहे।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मुस्कान ने रानी लक्ष्मीबाई का अभिनय कर प्रथम स्थान हासिल किया।
निबंध लेखन में अनिशा प्रथम, अमर प्रकाश ज्योति द्वितीय तथा शुमाएला शोएब तृतीय रहीं।
पुष्प सज्जा में आरती, वैशाली गुप्ता, अंजलि (बी.एड) प्रथम, उरुबा इरम, बुशरा मोहसिन, इलमा मोहसिन (बीएससी) द्वितीय तथा बुशरा अंजुम व अल्फिया तृतीय स्थान पर रहीं।
मुशायरा/कवि सम्मेलन में इंतिखाब आलम प्रथम, स्वालेहा मिर्जा एवं आलिया आरिफ संयुक्त रूप से द्वितीय और मनीषा तृतीय रहीं।
प्रश्नोत्तरी में जीशान अली प्रथम, विकास द्वितीय और करन तृतीय रहे। बी.एड विभाग की क्विज में रविंद्र सिंह प्रथम, निधि कुमारी द्वितीय तथा अंजलि तृतीय स्थान पर रहीं।
रंगोली प्रतियोगिता में शहरीन सदफ व टीम प्रथम, अरीबा हनीफ व टीम द्वितीय तथा अमरीन शाहिद व टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अनुपयोगी सामग्री से उपयोगी वस्तु निर्माण में तनु दिवाकर प्रथम, सिम्बर द्वितीय तथा आलिया आरिफ तृतीय स्थान पर रहीं।
सामूहिक परिचर्चा में शाजिया और टीम प्रथम, अनिसा एवं टीम द्वितीय तथा शुमायला और टीम तृतीय स्थान पर रहे।
आशु भाषण प्रतियोगिता में शुमायला शोएब प्रथम, मोहम्मद नवेद द्वितीय, जबकि सवालेहा मिर्जा तृतीय स्थान पर रहीं।
नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में बीएड संकाय प्रथम, विज्ञान संकाय द्वितीय तथा कला संकाय तृतीय रहा।

प्राचार्य ने दी शुभकामनाएँ

प्राचार्य प्रो. डॉ. जागृति मदान धींगड़ा ने सभी विजेताओं व प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ‘उमंग’ जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहन देने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

कार्यक्रम का सफल संयोजन एवं संचालन समारोहक प्रो. डॉ. अरशद रिज़वी एवं सह-समारोहक डॉ. अब्दुल लतीफ़ ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, मीडिया प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.