बदायूं: 30 नवंबर को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत ₹500 करने करने के लिए जिलाधिकारी को कांग्रेस सौपेगी एक ज्ञापन

बदायूं। 30 नवंबर 2023 को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत₹500 करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी बदायूं को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में दिया जाएगा। साथ ही 1 दिसंबर 2023 को नवनियुक्त बदायूं जनपद के प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप, रजनी सिंह एवं अजीत यादव का स्वागत समारोह जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय निकट परशुराम चौक अपराह्न 1:00 बजे किया जाएगा। कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने जिला कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक 29 नवंबर बुधवार अपराहन 3:00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर बुलाई है। जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह भी उपस्थित रहेंगे। जिला कांग्रेस कोर कमेटी ने पार्टी के सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे 3:00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.