रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट से आचार संहिता उल्लंघन मामले में आज़म खान हुए बरी

रामपुर: सपा नेता और पूर्व सांसद आजम खान को आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कोर्ट से राहत मिली है। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आजम खान को इस मामले में बरी कर दिया। आजम खान की पेशी वीसी के माध्यम से हुई, क्योंकि वह इस समय सीतापुर जेल में बंद हैं।

यह मामला 2019 के लोकसभा चुनाव का है, जब आजम खान सपा के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे थे। उन पर आरोप था कि उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए अपने वाहन को मतदान केंद्र पर ले जाकर अनुचित तरीके से दबाव बनाने की कोशिश की थी। इस आरोप के तहत उनके खिलाफ गंज कोतवाली में केस दर्ज किया गया था।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.