राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर जिला जेल में जागरूकता व स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

ऐलनाबाद,सिरसा, 11 अप्रैल(एम पी भार्गव): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर जिला जेल में महिला बंदियों और वृद्ध बंदियों के लिए विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य बंदियों को सुरक्षित मातृत्व, स्वास्थ्य सेवाओं और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के दौरान पैनल अधिवक्ता राजिंदर कौर और अलका रानी ने महिला एवं वृद्ध बंदियों को सुरक्षित मातृत्व देखभाल, मुफ्त मातृत्व स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच तथा उपलब्ध शिकायत निवारण तंत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के कानूनी अधिकारों को लेकर भी जागरूक किया गया।

इस अवसर पर जिला जेल सिरसा में सिविल अस्पताल सिरसा के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। शिविर में नेत्र सर्जन डॉ. अमनदीप, डॉ. पुनित, डॉ. संदीप ऑर्थाे, डॉ. अवतार और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ओजस्विनी सहित नर्सिंग अधिकारी गीता की टीम ने बंदियों का स्वास्थ्य की जांच की और आवश्यक परामर्श दिया। कार्यक्रम के दौरान जिला जेल सिरसा के डिप्टी सुपरिटेंडेंट कुलदीप भी उपस्थित रहे और शिविर के सफल आयोजन में सहयोग दिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.