मीरजापुर छानबे विजयपुर में असलम मौत मामले में नया मोड़: दूसरी पत्नी होने का दावा लेकर सामने आई रेशमा बेगम, सुरक्षा की लगाई गुहार

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर बाजार में एक सप्ताह पूर्व हुई असलम की मौत के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। असलम की दूसरी पत्नी होने का दावा करने वाली रेशमा बेगम सामने आई हैं। उन्होंने पहली पत्नी के परिजनों पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की मांग की है।

रेशमा बेगम का कहना है कि करीब छह वर्ष पहले उनकी शादी असलम से हुई थी और दोनों पति-पत्नी के रूप में साथ रह रहे थे। उनके अनुसार असलम उन्हें अपने साथ हैदराबाद भी ले गए थे, जहां उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। काफी इलाज के बावजूद हृदय संबंधी बीमारी के कारण उनकी मृत्यु हो गई।

रेशमा का दावा है कि असलम से उनके दो बच्चे भी हैं। उन्होंने बताया कि शव को विजयपुर लाए जाने के बाद पहली पत्नी और उनके पक्ष के बीच विवाद हो गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ।
रेशमा बेगम ने आरोप लगाया कि पहली पत्नी के परिवार के लोग लगातार उन्हें धमका रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।

फिलहाल यह मामला पारिवारिक और कानूनी विवाद का रूप ले चुका है। पुलिस और प्रशासन की ओर से मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। दूसरी पत्नी होने का दावा और लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित जांच के बाद ही हो सकेगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.