हरियाणा सरकार में मीडिया को ऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए अशोक छाबड़ा

– भाजपा के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मीडिया प्रबंधन का बेहतरीन अनुभव

– छाबड़ा पहले भी कई महत्वपूर्ण दायित्व संभाल चुके

– जींद के रहने वाले हैं मीडिया को-ऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा

*ऐलनाबाद ,चंडीगढ़ 22 फरवरी( एम पी भार्गव ): भारतीय जनता पार्टी की मनोहर लाल सरकार में मीडिया को-ऑर्डिनेटर का दायित्व कुशलता और बेहतरीन तरीके से संभालने वाले जींद के अशोक छाबड़ा को एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। अशोक छाबड़ा को मुख्यमंत्री का “मीडिया को-ऑर्डिनेटर” लगाया गया है। इन्फॉर्मेशन पब्लिक रिलेशन एंड लैंग्वेज डिपार्टमेंट के कमिश्नर और हरियाणा सरकार में सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने इस संबंध में एक पत्र जारी किया है। जारी पत्र में कहा गया है कि अशोक छाबड़ा की नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू है और उसके बारे में संबंधित सभी अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। बता दें कि अशोक छाबड़ा को पहले भी कई अहम जिम्मेदारी मिल चुकी हैं। पार्टी के पिछले चार उपचुनाव में मीडिया प्रबंधन का काम देखने वाले अशोक छाबड़ा जींद के रहने वाले हैं।

आरएसएस से जुड़ाव, अयोध्या राम मंदिर आंदोलन में जेल भी गए
अशोक छाबड़ा की पारिवारिक पृष्ठभूमि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की है। राम मंदिर के अयोध्या आंदोलन में जेल जाने वाले अशोक छाबड़ा ने संघ की प्रचार विभाग की प्रांत टोली में लंबे समय काम किया है। अशोक छाबड़ा का एक बेटा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दिल्ली इकाई की प्रांत कार्यकारिणी का सदस्य है, जबकि दूसरा बेटा बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहा है। भाजपा की जींद जिला युवा मोर्चा इकाई के अध्यक्ष रह चुके अशोक छाबड़ा परिवार की सामाजिक व राजनीतिक स्थिति जींद विधानसभा में मजबूत है।

मनोहर सरकार में मीडिया कोऑर्डिनेटर रहे
अशोक छाबड़ा को मनोहर सरकार में “मीडिया कोऑर्डिनेटर” का दायित्व दिया गया था। इस दायित्व के मिलने के बाद से लेकर अब तक निरंतर अपने दायित्व का लग्न व ईमानदारी से निर्वहन किया। उन्होंने प्रदेश में जब कभी भी पार्टी का राज्य स्तरीय कोई कार्यक्रम व रैली हुई, उनका मीडिया प्रबंधन की दृष्टि से अपने दायित्व पर रहकर सरकार और संगठन के लिये काम किया।

कुशल प्रबंधन को देखते हुए कई दायित्व मिले
अशोक छाबड़ा के कुशल प्रबंधन को देखते हुए लोकसभा चुनाव से पहले संगठन में प्रदेश भाजपा मीडिया सहप्रभारी का नया दायित्व मिला। अशोक छाबड़ा ने मीडिया कोऑर्डिनेटर मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा मीडिया सहप्रभारी, दोनों दायित्वों के साथ सामंजस्य कायम रखते हुए लोकसभा चुनाव की प्रबंधन समिति में “प्रदेश पत्रकार संपर्क प्रमुख” की जिम्मेदारी के साथ प्रवास करते हुए प्रदेश के पत्रकारों के साथ संवाद करके पार्टी का सकारात्मक पक्ष मीडिया के लोगों के समक्ष रखा। अशोक छाबड़ा ने लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय (रोहतक) को केंद्र मानकर एक महीने तक रोहतक के मीडिया सेंटर में रहकर मीडिया प्रबंधन का काम किया।

मीडिया प्रबंधन में माहिर हैं छाबड़ा, प्रधानमंत्री की रैलियों की जिम्मेदारी संभाली
अशोक छाबड़ा ने लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव में मीडिया प्रबंधन के काम को बखूबी अंजाम दिया है। लोकसभा चुनाव की तरह ही विधानसभा चुनाव मे “प्रदेश स्तरीय चुनाव प्रबंधन समिति” में प्रदेश मीडिया की टीम में सहयोगी होने के साथ-साथ प्रदेश पत्रकार संपर्क प्रमुख के दायित्व पर कार्य करते हुए प्रदेश भर के पत्रकारों से संवाद किया। विधानसभा चुनाव में लगभग डेढ़ माह तक वहीं रहकर प्रदेश कार्यालय (रोहतक) के मीडिया सेंटर में काम किया। विधानसभा चुनाव की “प्रबंधन समिति” के मीडिया प्रबंधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चारों रैलियों (कुरुक्षेत्र, गोहाना, हिसार व फरीदाबाद) में मीडिया प्रबंधन के दायित्व पर काम किया।

मीडिया के बेहतरीन प्रबंधन में कुशलता
विधानसभा चुनाव में प्रदेश मीडिया सेंटर रोहतक में रहते हुए प्रदेश के पत्रकारों और सोशल मीडिया के साथ निरंतर हर तरह का संवाद कर उनको पार्टी का सकारात्मक पक्ष बताया। अशोक छाबड़ा ने अपने कुशल प्रबंधन के चलते मीडिया का बड़ा नेटवर्क बनाया और सच्चाई, ईमानदारी की तस्वीर साफ की। इस प्रबंधन के चलते चुनाव में भाजपा के पक्ष में बड़ा विमर्श खड़ा किया।

सीएम नायब सिंह सैनी की विधानसभा में मिली जिम्मेदारी
अशोक छाबड़ा की बेहतरीन कार्यप्रणाली को देखते हुए विधानसभा चुनाव के दौरान ही लाडवा विधानसभा (मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विधानसभा क्षेत्र) का मीडिया प्रबंधन देखने का काम भी किया। प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव की “प्रबंधन समिति” में मीडिया टीम में रहने के साथ-साथ “प्रदेश पत्रकार संपर्क प्रमुख” के दायित्व पर भी काम किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.