वोटिंग खत्म होते ही रूलाने लगी है बिजली, फोन नहीं उठाते अधिकारी

  • रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा

लखनऊ। वोटिंग खत्म होते ही रूलाने लगी है बिजली.. यह हाल है राजधानी लखनऊ का वोटिंग खत्म होते ही बिजली गायब हो गई लोगों का कहना हैं कि चुनाव खत्म होने के बाद में डेली बिजली कई घंटे तक गायब रहती है जब इसकी शिकायत अधिकारियों से की जाती है तो एक तो अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं दूसरा टालमटोल करते नजर आते हैं। बिजली न आने से नाराज लोगों ने राजाजीपुरम पाल तिराहे के पास मोहन रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया और टायर जलाकर सरकार व बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लखनऊ में वोटिंग खत्म होते ही बिजली की समस्या विकराल हो गई है। रोज रोज कई घंटों तक बिजली नहीं आती है गुस्साए नागरिकों में सबसे ज्यादा इस बात को लेकर गुस्सा है कि बिजली घरों पर सीधे मुंह बात नहीं की जाती है और अधिकारी उल्टे नागरिकों को ही धमकाती रहती है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.