विश्वास मत पेश कर अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर लगाया पार्टी तोड़ने का आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। सदन की कार्यवाही अब कल शनिवार को होगी. इसके साथ ही प्रस्ताव पर चर्चा होगी। सदन को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। अरविंद केजरीवाल ने विश्वास प्रस्ताव के दौरान विधानसभा में जमकर बीजेपी पर निशाना साधा और कहा उन्होंने दल बदल और नेताओं को जेल भेजा है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के विधायकों को खरीदने का प्रयास किया। पार्टियों को तोड़ा जा रहा है और झूठे मामले दर्ज करके अन्य राज्यों में सरकारें गिराई जा रही हैं। दिल्ली में शराब नीति मामले के बहाने AAP नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। अब दिल्ली की हमारी सरकार गिराना चाहते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि वे जानते हैं कि वे दिल्ली में कभी चुनाव नहीं जीत सकते हैं। केजरीवाल ने कहा कि ये विश्वास प्रस्ताव जनता के यकीन के लिए भी है। हम दिखाना चाहते हैं कि हमारा कोई भी विधायक नहीं टूटा है। सभी विधायक आज भी जनता और हमारे साथ हैं। यही वजह है कि ये विश्वास प्रस्ताव लाया गया है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.