ओशी फाउंडेशन की ओर से एक और सफल कार्यक्रम

भिवाड़ी। ओशी फाउंडेशन द्वारा संचालित ओपन एयर क्लास में आज एक और सराहनीय पहल की गई। दोनों क्लासों के लगभग 80 बच्चों को फूड बैंक के अंतर्गत स्वादिष्ट भोजन कराया गया। इस अवसर पर बच्चों ने खुशी-खुशी भोजन ग्रहण किया और संतुष्टि व्यक्त की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मोनिका छेत्री जी का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने बच्चों के भोजन की जिम्मेदारी ली। शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। अमित भाई साहब ने सेक्टर-2 में बच्चों के लिए एक नया व्हाइट बोर्ड समर्पित किया, वहीं मोनिका छेत्री जी ने फेस-3 की क्लास में भी एक व्हाइट बोर्ड दान किया। नए व्हाइट बोर्ड मिलने से बच्चों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

इसी दौरान, श्री राम जांगिड़ जी ने आशियाना तरंग से बच्चों की माताओं के लिए नए कपड़े दान किए। ये कपड़े बच्चों के माध्यम से उनकी माताओं तक पहुंचाए गए, जिससे सभी के चेहरों पर प्रसन्नता झलक उठी।

इस कार्यक्रम में ओशी फाउंडेशन के वाइस प्रेसिडेंट गिरिराज गुप्ता जी, मनोज मुद्गल, ठाकुर प्रसाद मिश्रा, शंकर सिंह, मोना, सीमा, ममता और पूनम भी उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

ओशी फाउंडेशन की यह पहल केवल बच्चों को शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके परिवारों तक भी सकारात्मक प्रभाव डाल रही है। इस अवसर पर संस्था ने सहयोग देने वाले मोनिका छेत्री जी, अमित भाई साहब और श्री राम जांगिड़ जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

ओशी फाउंडेशन का लक्ष्य बच्चों की शिक्षा, पोषण और समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास करना है। संस्था ने अपील की है कि समाज के लोग भी आगे बढ़कर इन बच्चों के जीवन में खुशियों के रंग भरने में योगदान दें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.