महाराजा अग्रसेन चौक के बोर्डों को नुक़सान पहुँचाये जाने पर वैश्य समाज में रोष

सिकंदराबाद – श्री महाराजा अग्रसेन सेवा समिति सिकंदराबाद के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंघल व महासचिव नवीन सिंघल एडवोकेट ने कोतवाली सिकंदराबाद में महाराजा अग्रसेन के बोर्ड को उखाड़ने की शिकायत की है जिस पर कोतवाली प्रभारी/ एएसपी राजकुमार मीणा ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। उधर दादरी गेट चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र बालियान ने मौका मुआयना कर बोर्ड क्षतिग्रस्त करने वाले पर कार्रवाई करने की बात कही है।
गौरतलब है कि समिति के द्वारा पूर्व मे दनकौर तिराहे पर महाराजा अग्रसेन चौक की घोषणा होने पर वहाँ लोहे के बोर्ड लगवाए गये थे। जिनका अनावरण मौजूदा नगरपालिका अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप दीक्षित ने किया था। कुछ अराजक तत्वो ने न केवल उन बोर्डो को जड़ से उखाड़ा साथ ही उन्हें क्षतिग्रस्त कर सड़क पर डाल दिया। जिससे नगर के वैश्य समाज के लोगों की भावना को ठेस लगी है। उल्लेखनीय है इससे पहले चैंबर की धर्मशाला के सामने लगे बोर्ड की फ्लेक्सी को शरारती तत्वों के द्वारा क्षतिग्रस्त किया जा चुका है जिसकी शिकायत पूर्व में तत्कालीन कोतवाली प्रभारी से की गई थी लेकिन कोई भी आवश्यक कार्रवाई नहीं हुई इससे नगर में रोष व्याप्त है।माना जा रहा है कि पूर्व कोतवाली प्रभारी ने उस समय महाराजा अग्रसेन सेवा समिति द्वारा की गयी शिकायत पर उचित कार्यवाही की होती तो यह घटना नहीं होती। इस मौक़े पर एड. नितिन गर्ग, उज्जवल गोयल, आकाश सिंघल व समिति मीडिया प्रभारी राजेश अग्रवाल मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.