मोदीनगर में नौकरी और मकान के नाम पर ठगी, महिला से दुष्कर्म के आरोप में, जॉनी और प्रियंका पर FIR दर्ज की गई 

मोदीनगर में नौकरी और मकान के नाम पर ठगी, महिला से दुष्कर्म के आरोप में, जॉनी और प्रियंका पर FIR दर्ज की गई

गाजियाबाद:- मोदीनगर स्थित निवाड़ी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने जॉनी त्यागी और प्रियंका त्यागी के खिलाफ संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर ली है।
​पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे नौकरी और मकान दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए। यही नहीं, शिकायत पत्र में महिला कांस्टेबल मीनाक्षी त्यागी का नाम भी शामिल किया गया है, जिसकी भूमिका की जांच की जा रही है।
​पीड़िता ने अपनी शिकायत में एक गंभीर खुलासा करते हुए बताया कि बीते 20 अप्रैल 2026 को आरोपियों ने एक फैक्ट्री में उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के मुताबिक, घटना के बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने और किसी से न बताने की लगातार धमकियां भी दीं।
​मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित महिला ने पुलिस के उच्च अधिकारियों का दरवाजा खटखटाया और न्याय की गुहार लगाई। अधिकारियों के दखल के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.