रामपुर में थाना अजीम नगर पुलिस और गोकश के बीच चेकिंग दौरान हुई मुठभेड़

रामपुर: पुलिस अधीक्षक रामपुर विद्यासागर मिश्र के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अजीमनगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है । जौहर यूनिवर्सिटी के पिछले गेट के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने मौ अली पुत्र अहमद अली, निवासी घेर मर्दान खां, थाना कोतवाली रामपुर को गिरफ्तार किया है । अभियुक्त मौ अली ने पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और उसे पैर में गोली मारकर घायल कर गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने मौके से एक देसी तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, और पशु काटने के उपकरण सहित कई अन्य हथियार बरामद किए है ।

अभियुक्त मौ अली का एक लंबा आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें विभिन्न धाराओं के तहत 11 से अधिक मामले दर्ज हैं। जैसे गुंडा एक्ट, पशु क्रूरता एक्ट, जुआ अधिनियम आदि मामले है,मौ अली को उपचार के लिए जिला अस्पताल रामपुर में भर्ती कराया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही जारी है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.