अमृतसर पुलिस ने पकड़े नकली सीबीआई अधिकारी और फर्जी पुलिसकर्मी

गाँव में दी थी जश्न की पार्टी, लोगों से 16 लाख रुपये की ठगी

अमृतसर: पंजाब में ठगी और धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला अमृतसर पुलिस के सामने आया है, जहां दो सगे भाई नकली सीबीआई अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर लोगों को ठग रहे थे। अमृतसर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है।

कैसे दिया गया ठगी का अंजाम?
दोनों सगे भाई अमृतपाल सिंह और अजय पाल सिंह, लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी कर चुके थे।
अजय पाल सिंह नकली सीबीआई अधिकारी बना हुआ था, जबकि अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस का नकली मुलाजिम।
गाँव वालों को भरोसे में लेने के लिए परिवार ने बड़ी पार्टी दी और जश्न मनाया।
शिकायतकर्ता अमनदीप सिंह के बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये ठगे गए।
एक अन्य पीड़ित जयंती प्रसाद को नौकरी का लालच देकर 6 लाख रुपये ऐंठ लिए गए।

गिरफ्तारी में क्या बरामद हुआ?
नकली सीबीआई अधिकारी अजय पाल सिंह से:

फर्जी सीबीआई आईडी कार्ड
भर्ती संबंधी जाली प्रमाण पत्र
2 लाख रुपये नकद
नकली पुलिसकर्मी अमृतपाल सिंह से:

पंजाब पुलिस की वर्दी और पगड़ी
पुलिस की बेल्ट
पुलिस ने कहा – ठगों की साजिश का खुलासा जारी
डीसीपी (लॉ एंड ऑर्डर) आलम विजय सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि और कितने लोगों को ठगा गया है।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति से नौकरी या अन्य सरकारी सुविधा दिलाने के नाम पर पैसे न दें और तुरंत पुलिस को सूचित करें।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.