Petrol Pump Robbery: अमृतसर में तरनतारन रोड पर पेट्रोल पंप से लूटपाट, हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत

​अमृतसर के तरनतारन रोड स्थित पेट्रोल पंप पर हथियारबंद बदमाशों का धावा, फायरिंग कर हजारों की नकदी लूटी

Amritsar Petrol Pump Robbery: अमृतसर में तरनतारन रोड स्थित ‘नामधारी फ्यूल स्टेशन’ पर बीती रात हथियारबंद बदमाशों द्वारा लूटपाट की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। मुंह ढककर आए अज्ञात हमलावरों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर डराया-धमकाया और नकदी छीनकर मौके से फरार हो गए। लूट की सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

​Petrol Pump Robbery: शाम के समय वारदात को दिया अंजाम

पेट्रोल पंप के मालिक वीरपाल सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह वारदात कल रात (13 तारीख को) शाम लगभग 7:00 से 7:25 बजे के आसपास हुई। उन्होंने बताया कि दो अज्ञात युवक, जिन्होंने अपने मुंह कपड़ों से ढके हुए थे, अचानक पेट्रोल पंप पर आए। उनके पास पिस्तौल थी। आते ही बदमाशों ने एक हवाई फायर किया, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में दहशत फैल गई। इसके बाद बदमाशों ने तेल डालने वाले सेल्समैन के साथ छीना-झपटी की और लगभग 12,238 रुपये की नकदी छीन ली।

​Illegal arms smuggling gang busted in Amritsar: अमृतसर पुलिस की बड़ी सफलता: अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

​Petrol Pump Robbery: भागते समय की दो राउंड फायरिंग

वीरपाल सिंह ने आगे बताया कि जब कर्मचारियों ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने जाते समय फिर से फायरिंग कर दी। घटना के दौरान कुल दो फायर किए गए, जिनमें से एक गोली पेट्रोल पंप के कैनोपी (शेड) पर लगी और दूसरी ऑफिस के शीशे पर जाकर लगी। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई भी कर्मचारी घायल नहीं हुआ। वारदात के बाद दोनों आरोपी बाहर अपने तीसरे साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अमृतसर शहर की तरफ भाग निकले।

Petrol Pump Robbery: ​पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, आरोपियों की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम और एसएचओ साहब मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी हरचंद सिंह ने बताया कि बीती शाम लगभग 7:20 बजे गरुवाली के पास स्थित फ्यूल पंप पर लूट की घटना हुई थी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के बयानों के आधार पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आसपास के इलाके और रास्तों की जांच की जा रही है और 1 से 3 दिनों के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

​Petrol Pump Robbery: पेट्रोल पंप मालिकों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

पेट्रोल पंप के मालिक वीरपाल सिंह ने प्रशासन से इलाके में गश्त (PCR Patrol) बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस रोड पर अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, इसलिए पुलिस को सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी वारदातों पर रोक लग सके।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.