अमेटी यूनिवर्सिटी जयपुर प्रतिभा सम्मान समारोह 16 को ऐलनाबाद में
12वीं कक्षा में 75% से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थी का होगा सम्मान
ऐलनाबाद,11 जून (एम पी भार्गव): शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान एमिटी यूनिवर्सिटी जयपुर द्वारा 16 जून को ऐलनाबाद में प्रतिभा सम्मान समारोह (अवॉर्ड्स सेलिब्रेशन) का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा, जिसमें 12 वी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
यूनिवर्सिटी की वरिष्ठ सदस्य सक्षम ने बताया की यूनिवर्सेटी समारोह का उद्देश्य उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना है, जिन्होंने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया की इस अवसर पर विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सम्मान करते हुए उनकी सफलता का उत्सव मनाया जाएगा।
एमिटी यूनिवर्सिटी जयपुर ने ऐलनाबाद व आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। योग्य विद्यार्थियों से समय रहते अपना पंजीकरण करवाने की अपील की गई है।
कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी हेल्पलाइन नंबर 9829131369 एवं 7023740819 पर संपर्क कर सकते हैं।
यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने विश्वास जताया है कि यह आयोजन विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा तथा उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करेगा।
