मोदीनगर। दिनांक 21 अगस्त 2025 को ऑल इंडिया जाट संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक मोदीनगर स्थित उमेश पार्क कार्यालय में आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता संगठन के मुख्य संरक्षक रविंद्र नेहरा और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रूपेश पूनिया ने की।
बैठक के दौरान संगठन ने क्षेत्र में सक्रिय रूप से समाज सेवा और मेहनत को देखते हुए दीपक सांगवान खंजरपुर को युवा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। दीपक सांगवान ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा, लगन और ईमानदारी से समाज के लिए कार्य करेंगे और तन-मन-धन से संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लेंगे।
बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति
मीटिंग में क्षेत्र के सैकड़ों वरिष्ठ पदाधिकारी और आसपास के गांवों से कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इनमें सौदान भाई, देवराज मलिक गदाना, सचिन चौधरी, वीरेंद्र खंजरपुर, संजय भदोला, परविंदर, गोविंद, शौकिंदर भाई, गौरव चौधरी पट्टी, नितिन मलिक, दलवीर भाई, दीपक बढ़ेयाला, चंद्रपाल फौजी, कपिल प्रधान कद्राबाद, प्रमोद मास्टर कद्राबाद, जिले सिंह विद्यापुर सहित अन्य प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।
दीपक सांगवान ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का दिल से आभार व्यक्त किया और स्वागत किया।
