रामनवमी शोभा यात्रा में सर्वधर्म एकजुट, बदायूं में उद्योग व्यापार मंडल ने पेश की कौमी एकता की मिसाल

बदायूं, मार्च: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में स्थानीय दिनेश चौक पर रामनवमी के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी धर्मों के लोगों ने मिलकर पुष्प वर्षा की और प्रसादी वितरण कर कौमी एकता की अनूठी मिसाल पेश की।

श्री रघुनाथ मंदिर की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राम जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा दिनेश चौक पर स्टॉल लगाकर कोल्ड ड्रिंक, बिस्कुट, फल और पानी का वितरण किया गया। सर्वधर्म के लोगों ने मिलकर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया।

स्वागत स्टॉल पर संगठन पदाधिकारियों ने नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज प्रांत दुर्विजय सिंह शाक्य, जिला मंत्री विश्वजीत गुप्ता, वरिष्ठ व्यापारी प्रदीप कुमार गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्तियों और प्रशासनिक अधिकारियों का अंगवस्त्र व बैच लगाकर सम्मान किया।

जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता ने कहा कि “कौम पार्टी कोई भी हो, पहले हम व्यापारी हैं” की भावना को साकार करते हुए सभी धर्मों के व्यापारियों ने मिलकर शोभा यात्रा में भाग लिया और समाज को एकता, शांति और सौहार्द का संदेश दिया।

जिला महामंत्री हाजी राशिद सैफी ने कहा कि व्यापारी समाज हमेशा से सर्वधर्म का सम्मान करता आया है। इसी भावना के तहत सभी धर्मों के व्यापारी एक मंच पर आए और एकजुटता का परिचय देते हुए इस आयोजन को सफल बनाया।

इस अवसर पर विपिन अग्रवाल, पवन जैन, सर्वेश गुप्ता, मुनेंद्र कुमार सिंह, अवधेश लड्डा, विनय चतुर्वेदी, सुजीत गुप्ता, नवनीत गुप्ता शोंटू, हाजी राशिद सैफी, आयुष मैसी, संजीव आहूजा, नरेश शंखधार, दिनेश गुप्ता थापा, रूपेंद्र सिंह लांबा, विनय गुप्ता, दीपक सक्सेना, दीपक वर्मा, सर्वत हमीद खान, जावेद खान, अमित वैश्य, राजेश गुप्ता, संजय रस्तोगी, देवेंद्र गुप्ता, सगीर अहमद, वीरेंद्र वार्ष्णेय, फखरे आलम, यश गुप्ता, सुरेंद्र नानक, निखिल रस्तोगी, मनुज गुप्ता, अंश गुप्ता, प्रशांत जैन, गोपाल रस्तोगी और साहिब लांबा सहित कई लोगों का विशेष सहयोग रहा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.