पंजाब में लंबे बिजली कटौंती के खिलाफ अमृतसर में अकाली दल का जोरदार प्रदर्शन

बिजली संकट से परेशान लोगों की आवाज बने अकाली नेता, सरकार के खिलाफ नारेबाजीकटौती जारी रही तो तेज होगा आंदोलन, बड़े संघर्ष की चेतावनीआम लोगों, व्यापारियों और बच्चों पर पड़ रहा असर, सरकार पर लापरवाही के आरोप

पंजाब में लगातार लग रहे लंबे बिजली कटौंतीके विरोध में अमृतसर में शिरोमणि अकाली दल द्वारा जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अकाली कार्यकर्ता और स्थानीय लोग सड़कों पर उतरे और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बिजली संकट के कारण आम जनता, व्यापारी वर्ग, बच्चे और बुजुर्ग सभी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

मीडिया से बातचीत करते हुए अकाली दल के नेता आर पी सिंह मैणी एडवोकेट ने कहा कि पंजाब में लगातार बिजलीकटौंती  ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहद कठिन बना दिया है। उन्होंने कहा कि पहले अकाली दल की सरकार के दौरान बिजली की स्थिति बेहतर थी, लेकिन बाद में कांग्रेस सरकार और अब आम आदमी पार्टी की सरकार में भी लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि बिजली कटौंती का सबसे ज्यादा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है, क्योंकि गर्मी के मौसम में बिना बिजली के पढ़ाई करना मुश्किल हो गया है। वहीं व्यापारियों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, क्योंकि बार-बार बिजली जाने से उनका काम प्रभावित हो रहा है।

इस मौके पर अकाली दल महिला विंग की जिला प्रधान जगरूप कौर संधू ने कहा कि पंजाब के लोग बिजली संकट से बेहद परेशान हैं। उन्होंने बताया कि कई घरों में पानी की टंकियां तक नहीं भर पा रही हैं और लोग गर्मी के कारण पूरी रात सो नहीं पाते। उन्होंने कहा कि हर वर्ग में सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

अकाली नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बिजली कटौंती इसी तरह जारी रहे, तो शिरोमणि अकाली दल बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि लोगों के हक के लिए धरने-प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा और सरकार को मजबूर किया जाएगा कि वह इस गंभीर समस्या का जल्द समाधान करे

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.