छेहरटा साहिब के बाहर अकाली पार्षद की हत्या: पुलिस ने तीन संदिग्धों की पहचान की, दो गिरफ्तार

विदेश में बैठे कृष्णा के इशारे पर हुआ हमला, दो पिस्तौल बरामद

अमृतसर। गुरुद्वारा छेहरटा साहिब के बाहर जंडियाला गुरु के अकाली दल पार्षद की दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी शहरी जगजीत सिंह वालिया ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि तीन संदिग्धों की पहचान कर ली गई है, जिनमें कर्ण कीड़ा, किशु और गुरप्रीत सिंह गोपी शामिल हैं।

डीसीपी वालिया ने बताया कि इस हत्याकांड को जंडियाला गुरु के “कृष्णा ग्रुप” ने अंजाम दिया है। यह ग्रुप दो विरोधी गुटों में से एक है, और इसका मुख्य सरगना कृष्णा फिलहाल विदेश में रहकर पंजाब में अपने साथियों के जरिए आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा है।

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से दो पिस्तौल भी बरामद की गई हैं। तीनों आरोपियों की तस्वीरें सार्वजनिक कर दी गई हैं, और शेष आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

पुलिस ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है और लोगों से शांति एवं सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.