आचार संहिता लगते ही सख्त हुआ प्रशासन, उतरवाए होर्डिंग- बैनर

सिकंदराबाद। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन सख्त हो गया। नगर पालिका की टीम ने नगर क्षेत्रों में लगे नेताओं के होर्डिंग बैनर व पोल क्योस्क उतरवाने का अभियान शुरू कर दिया गया है।
शनिवार को चुनाव आयोग ने पूरे देश में सात चरणों में चुनाव कराने की घोषणा कर दी। जैसे ही चुनाव की घोषणा हुई। पूरे देश में आचार संहिता लागू हो गई। इसी के चलते नगर पालिका व तहसील प्रशासन ने नगर में जगह-जगह लगे राजनीतिक होंल्डिंग को उतरवा दिया।
उप जिलाधिकारी रेनू सिंह के नेतृत्व में पालिका कर्मचारियों ने आचार संहिता लगते ही नगर ने जगह-जगह लगे राजनीतिक होंल्डिंग को उतरवाया इस दौरान एसडीएम रेनू सिंह ने कहा कि बिना परमिशन के कोई भी राजनीतिक दल होल्डिंग नहीं लगाया जाएगा। यदि आदेशों का कोई उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ संवैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम रेनू सिंह सीओ पूर्णिमा सिंह तहसीलदार ईओ रविंद्र कुमार, सफाई निरीक्षक राजेंद्र कुमार ,समेत नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.