अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने किया अमृत गंगाजल का वितरण

  • रिपोर्ट: कपिल सिंह राजपूत

बाराबंकी, 5 मार्च – महाकुंभ-2025 के शुभ अवसर पर अमृत गंगाजल को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अखिलेश नारायण सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स, बाराबंकी में अग्निशमन वाहन के माध्यम से लाए गए गंगाजल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर सुमित त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार सहित अग्निशमन विभाग के अधिकारी व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने गंगाजल को श्रद्धा एवं भक्ति भाव से प्राप्त किया।

महाकुंभ-2025 के तहत गंगाजल वितरण कार्यक्रम का उद्देश्य पवित्र जल को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना है, जिससे वे आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर सकें। पुलिस प्रशासन द्वारा इस कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.