अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने गेहूं खरीद हेतु पंजीकरण में कमी पर जताई नाराजगी, दो दिन में पंजीकरण पूरा करने का निर्देश

गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा बैठक में उठे अहम मुद्दे

मीरजापुर:  अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में आज धान खरीद की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव सिंह, कोआपरेटिव विपिन कुमार सिंह, राम जी कुशवाहा आर.एम. पीसीएफ., रामकेश सरोज डी.एस.पी.सी.यू. और विजय सिंह डी.एस. यूपीएसएस के साथ गेहूं खरीद की तैयारियों पर विचार-विमर्श हुआ।

गेहूं खरीद हेतु पंजीकरण में कमी पर नाराजगी
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी ने गेहूं खरीद के लिए पंजीकरण कम होने पर पीसीएफ और पीसीयू अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जहां पर धान की खरीद हो रही है, उन केन्द्रों पर गेहूं खरीद के लिए अधिक से अधिक किसानों से संपर्क कर उनका पंजीकरण कराया जाए।

दो दिन में पंजीकरण पूरा करने का निर्देश
अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अगले दो दिन के भीतर सभी संबंधित अधिकारी किसानों से संपर्क कर अधिकतम पंजीकरण कराएं, ताकि 01 मार्च 2025 से गेहूं खरीद की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.