रामपुर: अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ. नितिन मदान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में चकबन्दी प्रक्रियाधीन ग्रामों की गहन समीक्षा की गयी।
समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों को कडे़ निर्देश जारी करते हुए समय से चकबन्दी प्रक्रियाएं पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष के 6 माह पूर्ण हो चुके हैं, कड़ा परिश्रम करते हुए कार्ययोजना के अनुसार वार्षिक लक्ष्यपूर्ति पूर्ण करना सुनिश्चित करें। ग्राम खरसौल में प्रचलित चकबन्दी प्रक्रिया की गति धीमी होने पर अपर जिलाधिकारी ने असप्रन्नता व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि चकबन्दी प्राधिकारी तथा उप जिलाधिकारी के साथ ग्राम में जाकर कृषकगणों के बीच बैठक करें तथा ग्राम की चकबन्दी प्रकिया की प्रगति को आगे बढ़ाना सुनिश्चित करें। एडीएम ने यह भी निर्देशित किया कि चकबन्दी आयुक्त के निर्देशों के अनुरूप सहायक चकबन्दी अधिकारी प्रत्येक माह हर ग्राम में ग्राम चौपाल/ग्राम अदालत का आयोजन करते हुए कृषकों को चकबन्दी के सम्बन्ध में सुनें और कृषकों के हित में चकबन्दी योजना हेतु सभी के सुझाव लें।
सभी वादों का निस्तारण नियमानुसार समय से किया जाये। चकबन्दी प्रक्रियाएं सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण शिकायतकर्ता को सुनते हुए निस्तारण किया जाये। बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी को निर्देशित किया गया है कि अपने समस्त अधीनस्थ स्टाफ पर प्रभावी नियन्त्रण रखते हुये चकबन्दी योजना पूर्ण किया जाये। आईजीआरएस व विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का परिवादी को सुनकर गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।
चकबन्दी राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, जिससे कृषकों का हित जुड़ा होता है, इसलिये निष्पक्ष होकर कार्य करें, जिससे चकबन्दी योजना का लाभ आम कृषकों तक पहुंच सकें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) उप संचालक चकबन्दी जंग बहादुर यादव, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी एवं समस्त चकबन्दी अधिकारी /सहायक चकबन्दी अधिकारी संजय कुमार मौजूद रहे।
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
