एडीसी व एसपी ने गलियों में पैदल घूमकर जानी गांव की समस्याएं

-गांव खुइयां मलकाना में जिला प्रशासन के रात्रि ठहराव कार्यक्रम में आई 40 से ज्यादा शिकायतें,  अधिकारियों को जल्द समाधान के दिए निर्देश,

ऐलनाबाद ,सिरसा, 01 मई ( एम पी भार्गव)  हरियाणा सरकार द्वारा गांव की समस्याओं के समाधान के लिए शुरू किए गए रात्रि ठहराव कार्यक्रम में आम जन की समस्या का समाधान मंच से नहीं बल्कि गांव देहात की गली मोहल्ले में पहुंच कर अधिकारियों द्वारा किया गया।  बुधवार को जिले के गांव खुइयां मलकाना में रात्रि ठहराव में जन समस्याएं सुनने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन तथा डबवाली एसपी निकिता खट्टर व एसडीएम अर्पित संगल अधिकारियों के साथ पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने पेयजल की किल्ल्त, नहरी पानी की कमी, गली में लगे बिजली के पोल, स्टेडियम को जाने वाले कच्चे रास्ते, पानी की निकासी, स्कूल के साथ लगती सडक़ के निर्माण जैसी कई समस्याएं रखी। अधिकारियों ने शिकायतें केवल कागज पर नहीं छोड़ी बल्कि समाधान के लिए गलियों की ओर रुख करते हुए पैदल ही चल पड़े, जिसे देखकर ग्रामीण भी अधिकारियों के मुरीद हुए और उन्हें लगा कि इस बार अधिकारी ग्रामीणों के बीच बैठकर जन समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। इस रात्रि ठहराव में ग्रामीणों की ओर से 40 से अधिक समस्याएं व शिकायतें रखी गई।

एडीसी बोले: मौके पर देखेंगे समस्याएं, अधिकारियों के साथ पैदल ही निरीक्षण करने निकले
सरपंच व ग्रामीणों की ओर से एडीसी लक्षित सरीन, एसपी निकिता खट्टर व एसडीएम अर्पित संगल के समक्ष गलियों, ट्रांसफर व पोल से सम्बंधित कई समस्याएं रखी गर्इं। एडीसी ने कहा कि जो समस्याएं हैं, उनका समाधान होगा। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे ताकि स्थाई समाधान किया जाए। समस्याएं सुनने के दौरान ही एडीसी व अन्य अधिकारी ग्रामीणों के साथ ही मौके का निरीक्षण करने पैदल ही गलियों में निकल गए ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.