Accident News: नौकरी की तलाश में आए व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

Accident in Faridabad फरीदाबाद में एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि युवक नौकरी की तलाश में आया था। सोमवार को वह पैदल जा रहा था इसी दौरान उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पढ़िए आखिर युवक को कैसे टक्कर मारी?

फरीदाबाद। उत्तर प्रदेश से यहां नौकरी की तलाश में आए एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।

मुजेसर थाने में राम नगर कॉलोनी, शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश निवासी सुनीता ने दी शिकायत में बताया कि उसके पति सुधीर कुमार काम की तलाश में करीब एक सप्ताह पहले फरीदाबाद आए थे। यहां उनके जीजा अरविंद गौंछी में रहते हैं।
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
बताया गया कि उनके पति रात को गौंछी से निकल कर बल्लभगढ़ की ओर पैदल जा रहे थे। सोहना टी पाइंट के नजदीक एक अज्ञात वाहन ने पति को टक्कर मार दी। उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सुधीर को बादशाह खान नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.