प्रेम प्रसंग में युवक-युवती ने ट्रेन से कटकर दी जान, गांव में पसरा मातम

मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र में हुई हृदयविदारक घटना

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मिर्जापुर, 12 जुलाई 2025

प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक और युवती ने रेल पटरी पर जाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। यह दर्दनाक घटना थाना जिगना क्षेत्र के ग्राम चडेरू चौकठा के पास रेलवे लाइन पर हुई, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान शिवम सोनकर (उम्र 21 वर्ष) पुत्र नंदलाल सोनकर, निवासी महेवा कला, थाना माण्डा, जनपद प्रयागराज एवं अंजली धरिकार (उम्र 20 वर्ष) पुत्री राजेश कुमार धरिकार, निवासी चकडीहा, थाना माण्डा, जनपद प्रयागराज के रूप में हुई है। दोनों ने 11/12 जुलाई की रात ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही थाना जिगना पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस द्वारा मौके की जांच के बाद बताया गया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है।

फिलहाल मौके पर कानून व्यवस्था सामान्य है। इस हृदयविदारक घटना से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।

पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.