सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय ऐलनाबाद में दो दिवसीय ब्यूटी एवं वेलनेस प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ

ऐलनाबाद, 27 जनवरी (एम पी भार्गव)।सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय ऐलनाबाद में छात्राओं के कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला प्रकोष्ठ तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत दिनांक 27 व 28 जनवरी को दो दिवसीय “ब्यूटी एवं वेलनेस” प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सज्जन कुमार ने की, जबकि संयोजन का दायित्व प्रो. सुरेश कुमारी ने निभाया।

कार्यक्रम की शुरुआत में महिला प्रकोष्ठ प्रभारी ने प्रशिक्षक का परिचय कराते हुए कार्यशाला के उद्देश्य एवं प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला। इस प्रशिक्षण कार्यशाला का संचालन शिवम ब्यूटी क्लिनिक, ऐलनाबाद की प्रसिद्ध ब्यूटी एक्सपर्ट श्रीमती नीरज कटारिया द्वारा किया जा रहा है।

कार्यशाला के दौरान छात्राओं को स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप, पर्सनल ग्रूमिंग तथा ब्यूटी एवं वेलनेस क्षेत्र में स्वरोजगार की संभावनाओं से संबंधित व्यावहारिक जानकारी दी गई। पहले दिन के प्रथम सत्र में श्रीमती नीरज कटारिया ने एलोवेरा, सरसों का तेल, देसी घी और बासी लार के उपयोग पर विस्तार से चर्चा करते हुए ब्यूटी एवं वेलनेस से जुड़े प्राकृतिक उपाय बताए। इसके साथ ही सर्दी के मौसम में हाथ-पैरों की त्वचा की देखभाल के लिए मसाज और एक्यूप्रेशर के तरीकों एवं उनके लाभों की जानकारी दी।

दूसरे सत्र में हेयर फॉल, हेयर ऑयल, हेयर केयर एवं हेयर मसाज से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। ब्यूटी और वेलनेस से जुड़े नेचुरल टिप्स पर भी विस्तार से व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण सत्रों के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञ से सीधे संवाद कर अपने प्रश्नों के समाधान प्राप्त किए। कार्यशाला के पहले दिन के समापन अवसर पर महाविद्यालय की ओर से श्रीमती नीरज कटारिया के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सज्जन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

 

khabre junction

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.