रामपुर पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में यक्ष ऐप व ई-सम्मन प्रणाली पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान

रामपुर।रामपुर पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में रिज़र्व पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में यक्ष ऐप एवं ई-सम्मन प्रणाली से संबंधित एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण सत्र में जनपद के समस्त थानों पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों एवं डाक मुंशियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रतिभागियों को यक्ष ऐप और ई-सम्मन प्रणाली के प्रभावी उपयोग, न्यायालय से प्राप्त सम्मनों एवं सूचनाओं के त्वरित व पारदर्शी प्रेषण, अभिलेखों के डिजिटलीकरण तथा कार्य निष्पादन में तकनीकी दक्षता बढ़ाने से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने ई-गवर्नेंस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए डिजिटल माध्यमों के अधिकतम उपयोग से न्यायिक प्रक्रिया को सरल, तेज और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही यक्ष ऐप एवं ई-सम्मन प्रणाली के माध्यम से समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने और त्रुटिरहित डेटा प्रविष्टि पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रतिभागियों को प्रेरित किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण सत्रों का उद्देश्य पुलिस विभाग में तकनीकी दक्षता को बढ़ावा देना और आधुनिक तकनीक के माध्यम से कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना है।

 

khabre junction

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.