विकास भवन के सभागार एटा में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत ओ एस आर विषय पर हुआ प्रशिक्षण का आयोजित

एटा:- विकास भवन एटा के सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया l प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया प्रशिक्षण में जिले के समस्त खण्ड विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों की स्वयं की आय को बढ़ाना और उन्हें सरकारी योजनाओं पर निर्भरता कम कर स्वयं आत्मनिर्भर बनाना है।
विकास भवन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी पंचायत उपस्थित रहे l प्रशिक्षण के दौरान पंचायत को आत्मनिर्भर बनने पर चर्चा की गई पंचायतों की आय बढ़ाने की विभिन्न नवाचारों और व्यावहारिक उपायों पर विस्तृत जानकारी दी l बैठक में चर्चा की गई की ग्राम पंचायतो के पास अपने कई ऐसे संसाधन है, जिनके उपयोग से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है, सुझाव दिया गया कि ग्राम पंचायतें अपनी सरकारी जमीन को लीज पर देकर, तालाबों और बाजारों में संचालन से नियमित राजस्व अर्जित कर सकती हैं, इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायतों में संचालित आर आर सी केन्द्र, पंचायत भवन और सामुदायिक भवनों का उपयोग भी आय सृजन के लिए किया जा सकता है। प्रशिक्षक टीम ने स्पष्ट किया कि यदि ग्राम पंचायतें अपने संसाधनों का पारदर्शी और योजनाबद्ध व तरीके से उपयोग करती हैं तो न केवल आय बढ़ेगी, बल्कि ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों को भी गति मिलेगी l उन्होंने जोर दिया कि ग्राम पंचायतों के आत्मनिर्भर बनने से विकास योजनाओं पर निर्भरता घटेगी और स्थानीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी l विकास भवन के सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम ज़िला पंचायत राज अधिकारी, जिला पंचायत संसाधन केंद्र से वरिष्ठ फैकल्टी नहार सिंह, सहायक फैकल्टी रबी कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे l

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.