ऐलनाबाद, 27 अप्रैल (एम पी भार्गव) आज 27 अप्रैल 2026 को भारत के सभी संतो के द्वारा गौ सम्मान आह्वान के तहत भारत भर में सभी 5400 तहसीलदार व उपमंडल अधिकारियों के माध्यम से सुबह 11:00 बजे.भारत के सभी गो भक्तों द्वारा एक समय, 1 तारीख, एक ही मकसद, गौ माता को राष्ट्रीय गौ माता का दर्जा दिया जाए सभी संतों का मानना है कि हमने धरना लगा कर देखा भूख हड़ताल करके देखी और अन्य बहुत से प्रदर्शन किया लेकिन गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा अभी तक नहीं मिल पाया
इस बार आर पार की लड़ाई के लिए शांति पूर्ण तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उपमंडल अधिकारी व तहसीलदार के माध्यम से भारत की सभी तहसीलों में से एक साथ ज्ञापन दिए गए अगर फिर भी देश के माननीय प्रधानमंत्री इस अभियान को सार्थक नहीं मानते तो आने वाले दिनों के अंदर आर -पार की लड़ाई लड़ने के लिए भी संत तैयार रहेंगे इसी के तहत आज उपमंडल अधिकारी ऐलनाबाद को ऐलनाबाद ब्लॉक के सभी गौशाला संचालकों व क्षेत्र के सभी गौरक्षा दल व सभी गौभक्तों ने माननीय उपमंडल अधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देने के लिए सुबह 9:00 बजे श्री गौशाला जो शहर की प्राचीन गौशाला है
उसमें सभी गौ भक्त इकट्ठे होकर 11:00 बजे ऐलनाबाद के मुख्य बाजार से होते हुए उपमंडल कार्यालय पहुंचकर माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपमंडल अधिकारी को ज्ञापन सोपा गया.जिसमें सभी गौशाला संचालक, ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश सिहाग, शिव नंदीशाला ऐलनाबाद के अध्यक्ष रूपराम जयपाल नंबरदार, शुक्रदास गौशाला के प्रधान जय सिंह गोरा,श्री कृष्ण गौशाला ममेरा के अध्यक्ष बलदेव सिंह सुंडा गो पुत्र सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय बाना, कुलदीप मुंदलिया, धर्मपाल भाम्भू मिठनपुरा व अन्य गौशाला प्रबंधक व गौ रक्षा दल के सदस्य व को भक्त मौजूद थे.
