बेल्ट पेपर से चुनाव करवाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

मुख्यमंत्री के खिलाफ 11 जून से अनिश्चित कालीन धरना

ऐलनाबाद 14 मई ( एम पी भार्गव) स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता जरनेल सिंह बराड़ ने आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को एक पत्र लिख कर अपनी विधानसभा से इस्तिफा देकर बेल्ट पेपर से चुनाव लड़ने की मांग की है। यह पत्र उन्होंने उपमंडल अधिकारी नागरिक पारस भागोरिया के माध्यम से भेजा है । जिसमें उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र में होने वाली चुनावी प्रक्रिया संदेह के घेरे में है और इसी संदेह को दूर करने के लिए चुनावी प्रक्रिया ईबीएम की बजाए बेल्ट पेपर से होनी चाहिए और इसी संदेह के चलते पिछले कई वर्षो से लोगों के मन में अनेक सवाल एवं शंकाएं भी है। लोगों के सवालों का जबाब देते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को चाहिए की वह अपने पद से इस्तिफा देकर दोबारा अपना चुनाव बेल्ट पेपर से करवाएं ताकि लोगों का संदेह दूर हो सके। इसी के चलते उन्होंने कहा कि वह 11 जून से अनिश्चित कालीन धरना देंगे और जब तक ईबीएम को लेकर उठ रहे सवाल दूर नहीं हो जाते तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.