रामपुर पुलिस अधीक्षक, द्वारा नगर के व्यापारियों के साथ किया गया गोष्ठी का आयोजन

रामपुर पुलिस अधीशक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के साथ पुलिस लाइन सभागार कक्ष में जनपद के समस्त व्यापारियों के साथ मासिक गोष्ठी की गयी । गोष्ठी में व्यापारियों से उनकी समस्याओं के संबंध में वार्ता की गयी एवं समस्याओं के शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । इस दौरान सम्बन्धित अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

रामपुर पुलिस अधीक्षक, द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के साथ महिला थाना का किया गया वार्षिक निरीक्षण

रामपुर पुलिस अधीक्षक, द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के साथ महिला थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय पर बने अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर आदि एवं उनके रख रखाव, साफ-सफाई, उनमें अंकित की जाने वाली प्रविष्टयों को चैक किया गया । साथ ही थाना परिसर स्थित कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर सेल की साफ-सफाई का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.