बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पर हुई बैठक, लख्खा सिधाना बोले – राहत सामग्री सही तरीके से पहुँचे ज़रूरी

ब्लैकमेल कहने वालों को दिया खुला चैलेंज, प्रवासियों द्वारा बच्चों पर अपराध को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

अमृतसर – आज शिरोमणि कमेटी में बाढ़ प्रभावित इलाकों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने वाली सामाजिक संस्थाओं के साथ जत्थेदार गड़गज की बैठक में पहुंचे लख्खा सिधाना ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से जो एकजुटता बैठक बुलाई गई है, वह एक सराहनीय कदम है। इससे सुनिश्चित होगा कि राहत सामग्री सही ढंग से बाँटी जाए और यह ज़रूरतमंदों तक समय पर पहुँच सके।

लख्खा सिधाना ने उन लोगों को खुला चैलेंज दिया जो उन्हें ब्लैकमेलर कहते हैं। उन्होंने कहा – “मैं गुरु घर में खड़ा हूँ, अगर एक भी पैसा खाया हो तो गुरु साहिब देख रहे हैं।”

इसके साथ ही उन्होंने प्रवासियों द्वारा बच्चों के साथ किए जा रहे दुष्कर्म और हत्याओं पर गहरी चिंता जताई और इसे पंजाब के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को ऐसे मामलों में सख़्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे अपराधों पर रोक लग सके और पंजाब के बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.