- रिपोर्ट: सरफराज आलम
लखीसराय। नक्सलियों के द्धारा छिपाकर रखें गए हथियार,मिसफायर गोली खोखा डेटोनेटर नक्सली बुक रसीद,नक्सली स्वेटर सहित काफी संख्या में कारतूस और विस्फोटक सामग्री को पुलिस ने बरामद किया।एसपी अजय कुमार को गुप्त सूचना मिली थी इसी सूचना के आधार पर सोमवार को चानन थाना पुलिस और SSB बन्नूबगीचा कैंप के जवानों के द्धारा चानन थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाका बासकुंड और खिरिया घाटी के पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया।इस दौरान पुलिस ने हथियार सहित काफी संख्या में अन्य नक्सली सामग्री बरामद किए गए ।
थानाध्यक्ष रश्मिरथी ने बताया कि चानन थाना कांड संख्या 145/25 के तहत इस मामले में धारा 25(1-b) आर्म्स एक्ट, एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट की धारा 5, तथा UAPA (धारा 16, 18, 19, 20) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।उन्होने ने बताया कि इस मामले की गहन जांच की जा रही है और बरामद सामग्री को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है ताकि नक्सली नेटवर्क के अन्य छिपे ठिकानों का भी पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस और SSB की टीम क्षेत्र में सक्रिय नक्सली गतिविधियों पर पूरी तरह नजर रखे हुए है और आगे भी ऐसे संयुक्त अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे।
