1- रामपुर, शासन द्वारा जारी 5 जून 2024 से 11 जून 2024 तक ग्रीष्म अवकाश की अवधि में समर कैंप आयोजित कराए जाने के निर्देश किए गए हैं जबकि भयंकर गर्मी लूं तथा लगभग 50 डिग्री सेल्सियस तापमान में समर कैंप आयोजित कराए जाने का आदेश अव्यापारिक है ग्रीष्म अवकाश के द्वारा भी मौसम विभाग के द्वारा भी बढ़ते तापमान को देखते हुए सावधानी रखने के निर्देश जारी किए गए हैं स्कूल में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा इसलिए समर कैंप का आयोजन स्थगित किया जाना छात्र हित में अति आवश्यक है
2-परिषदीय शिक्षकों के बकाए का भुगतान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं वित्त एवं लेखाधिकारी स्तर पर गणना प्रपत्र को लेकर आपसी खींचतान के कारण लंबे समय से लंबित है जिसके कारण शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है शिक्षकों के बकाए का भुगतान शीघ्र कराया जाए
3- ग्रेच्युटी/पेंशन की फाइलें अनावश्यक रूप से पेंडिंग की जा रही है अपने स्तर से समय सीमा निर्धारित करते हुए उक्त फाइलों का निस्तारण किया जाना की आवश्यक है
4- यह की नियमित शिक्षक एवं सेवानिवृत शिक्षकों की सर्विस बुक जो की अव्यस्थिति रूप से कार्यालय में पड़ी हैं जिनका व्यवस्थित तरीके से रखरखाव किया जाना आवश्यक है जो कि शिक्षकों का एक महत्वपूर्ण अभिलेख है ताकि जरूरत पड़ने पर आसानी से उपलब्ध हो सके सर्विस बुकों को व्यवस्थित कराए जाने का निर्देश जारी किया जाना जाए
5- परिषदीय विद्यालयों में उच्च स्तर पर एवं विभागीय स्तर पर लगातार निरीक्षण किये जा रहे हैं जो शिक्षक वैधानिक रूप से अवकाश पर होते हैं उन्हें भी अनुपस्थित दर्शाकर समाचार पत्रों में खबरें छपवाकर दुष्प्रचारित किया जा रहा है ऐसे में विभाग एवं शिक्षकों की छवि धूमिल हो रही है जिसके कारण शिक्षक हतोत्साहित हो रहे हैं तथा ऐंसे कृत्यों से शिक्षकों का मनोबल गिरता है जबकि अनुपस्थित शिक्षकों की परीक्षणोंपरांत अनुपस्थित शिक्षकों की संख्या नगण्य पाई जाती है जिसके कारण शिक्षकों को अनावश्यक कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं और शिक्षक पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए मानदेय आधारित कार्मिकों एवं पंचायत सचिव तथा पंचायत सहायक से निरीक्षण न कराया जाए और निरीक्षण पर जाने वाले कार्मिकों को शिक्षकों के साथ सभ्य व्यवहार करने के लिए निर्देशित किया जाए
6- लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में ड्यूटी में लगे अनेकों शिक्षकों को पारिश्रमिक का भुगतान अभी तक नहीं प्राप्त हुआ है प्राथमिकता के आधार पर भुगतान कराया जाए
7- यह कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु मान्यता प्राप्त संगठनों के साथ माह में किसी भी दिन को निर्धारित करते हुए कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ शिक्षक समाधान दिवस आहूत किया जाए
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ आप से उपरोक्त वर्णित समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग करता है, संघ आपका सदैव आभारी रहेगा, चरनसिंह जिला मंत्री उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक के नेतृत्व में अनेकों शिक्षकों ने जिलाधिकारी को संबोधित मांगपत्र सिटी मजिस्ट्रेट महोदय को सोंपकर समस्याओं के निराकरण की मांग की ज्ञापन देने सोंपने वाले शिक्षक डा सरफराज अहमद, अशोक मेहरा नरेंद्र सैनी रहमत अली , तरूण पांडे, राजीव पाण्डेय, प्रसन्न प्रकाश, गोरव दीप गुप्ता, अमितेश झा , मुनेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह, रामप्रसाद, शबनम आरा , जकिया इरफाना,फराह नाजी , अभिषेक शर्मा, बुशरा फिरदोस, नाजमा खातून, रानी , आदि उपस्थित रहे.
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
