लखीसराय में आयोजित तीन दिवसीय बिहार दिवस कार्यक्रम के दूसरे दिन संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

लोक कवि एवं प्रख्यात लेखक नीलोत्पल मृणाल द्वारा अपनी आकर्षक प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

लखीसराय(सरफराज आलम)नगर भवन,लखीसराय में आयोजित तीन दिवसीय बिहार दिवस कार्यक्रम के दूसरे दिन संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर लोक कवि एवं प्रख्यात लेखक नीलोत्पल मृणाल द्वारा अपनी आकर्षक प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया गया।कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र,जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम,लोक कवि नीलोत्पल मृणाल तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। शुभारंभ के पश्चात जिला पदाधिकारी ने श्री मृणाल को पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही अन्य आगंतुकों को भी सम्मानित किया गया।

अपने कार्यक्रम के दौरान नीलोत्पल मृणाल ने कविता, गीत, हास्य और व्यंग्य के माध्यम से ग्रामीण जीवन की सजीव झलक प्रस्तुत की। उन्होंने अपने अनुभवों और सरल शैली में ग्रामीण परिवेश से जुड़ी ज्ञानवर्धक बातें साझा कीं, जिससे दर्शक भाव-विभोर हो उठे। उनकी प्रस्तुति ने न केवल लोगों का मनोरंजन किया बल्कि उन्हें अपने गांव-समाज की पुरानी यादों से भी जोड़ दिया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनकी प्रस्तुति को अत्यंत सराहा। उनकी कविताओं और हास्य-व्यंग्य ने दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया, वहीं उनकी संवेदनशील अभिव्यक्ति ने लोगों के मन को छू लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।जिला प्रशासन बिहार दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का कार्य करते हैं, बल्कि समाज में आपसी जुड़ाव और जागरूकता को भी बढ़ावा देते हैं।इस अवसर पर जिला प्रशासन के पदाधिकारी,कर्मी बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, विद्यार्थी, बुद्धिजीवी अन्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.