ईमानदारी की मिसाल: घाट पर मिला धन ACP को सौंपा गया, नाविक समाज ने पेश की मानवता की अनूठी मिसाल 🖋️

वाराणसी के दशाश्वमेध क्षेत्र स्थित सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) कार्यालय में एक सराहनीय और प्रेरणादायक मानवीय पहल देखने को मिली। डॉ. राजेंद्र प्रसाद घाट पर किसी यात्री का गिरा हुआ धन मिलने के बाद, उसे पूरी ईमानदारी के साथ सुरक्षित रूप से प्रशासन के हवाले कर दिया गया।

यह धन माँ गंगा निषाद राज सेवा समिति, उत्तर प्रदेश (वाराणसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार निषाद गुरु, तथा निषाद पार्टी के महानगर अध्यक्ष शिव कुमार निषाद सहित नाविक समाज के सदस्यों द्वारा ACP डॉ. अतुल अंजन त्रिपाठी जी को सौंपा गया। इस कार्य में नाविक समाज के कई सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल रहे, जिनमें विनय केसरी, मोनू साहनी, जितेन्द्र निषाद, रामकिशन मांझी, बबलू भारती, गोलू सिंह, लव कुमार, दुर्गा मांझी, ऋतिक साहनी, संतोष साहनी आदि उपस्थित रहे।

प्रशासन ने इस ईमानदार पहल की सराहना करते हुए कहा कि यदि कोई यात्री अपना खोया हुआ धन प्राप्त करना चाहता है, तो वह उचित पहचान के साथ संबंधित कार्यालय से संपर्क कर सकता है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.